कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों हेतु “इकॉनमी मील मूवेबल ट्रॉली सेवा” का शुभारंभ।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों हेतु “इकॉनमी मील मूवेबल ट्रॉली सेवा” का शुभारंभ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों हेतु “इकॉनमी मील मूवेबल ट्रॉली सेवा” का शुभारंभ। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं सुगम सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 21 मई 2026 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन एवं आईआरसीटीसी द्वारा संयुक्त रूप से “इकॉनमी मील मूवेबल ट्रॉली सेवा” का शुभारंभ किया गया।

इस सेवा का शुभारंभ उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर अकांशु गोविल द्वारा 4 मूवेबल ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस पहल का उद्देश्य सामान्य श्रेणी के कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों को उनके डिब्बों तक स्वच्छ पेयजल, इकॉनमी मील एवं अन्य खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध कराना है।

मूवेबल ट्रॉली सेवा के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान खाद्य एवं पेय सामग्री उनके कोच तक सुलभ रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) कानपुर पवन कुमार, आईआरसीटीसी सलाहकार अनिल तिवारी, ईएनएचएम मीना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया की  प्रयागराज मंडल एवं आईआरसीटीसी द्वारा यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास निरंतर किए जाते रहेंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai