कौशाम्बी। आईजी ने यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण। 9 जून मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज अजय कुमार मिश्र द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के द्वितीय दिवस के अवसर पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया तथा परीक्षा के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन का जायजा लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।










