अझुआ ओवरब्रिज का इंतजार पड़ा भारी, एक फिर ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल।

अझुआ ओवरब्रिज का इंतजार पड़ा भारी, एक फिर ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवीन मंडी गेट चौराहे पर फिर हुआ हादसा, क्षेत्रवासियों ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग उठाई

कौशाम्बी। अझुआ ओवरब्रिज का इंतजार पड़ा भारी, एक फिर ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल। अजुहा स्थित नवीन मंडी गेट चौराहे पर सोमवार को एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर अजुहा ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवीन मंडी गेट चौराहा लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। आए दिन हो रहे हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद ओवरब्रिज निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बढ़ते यातायात और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह चौराहा अत्यंत खतरनाक बन चुका है। यदि ओवरब्रिज का निर्माण समय पर कर दिया जाता, तो ऐसी अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता था।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai