फाफामऊ विधानसभा का नाम श्रृंगवेरपुरधाम किये जाने की उठी मांग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने सौंपा एडीएम सिटी को ज्ञापन

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। फाफामऊ विधानसभा का नाम श्रृंगवेरपुरधाम किये जाने की उठी मांग। फाफामऊ विधानसभा का नाम श्रृंगवेरपुरधाम किए जाने को लेकर शुक्रवार को वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता सियाराम सरोज के नेतृत्व में एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता सियाराम सरोज ने कहा कि

फाफामऊ कस्वा 262 शहर उत्तरी विधान सभा में पड़ता है। फाफामऊ का एक भी मतदाता 254 में नहीं है। 254 विधान सभा में फाफामऊ स्थित नहीं है। न ही एक मतदाता का नाम 254 के विधान सभा मौजूद है। ऐसी स्थित में जिस विधान सभा का मतदाता न हो और स्थान का नाम भी न हो, तो उस स्थान के नाम विधान फाफामऊ कैसे हो सकता है।

सरोज ने कहा कि इस विधानसभा का नाम बदलकर प्रसिद्ध पौराणिक स्थल श्रृंगवेरपुर धाम किया जाए जिससे कि इस विधानसभा को उसकी सही पहचान मिल सके।

इसमौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार द्विवेदी, मनीषा, बलराम सिंह, मोहम्मद अतीक अहमद, अजय कुमार सरोज, विवेक चंद्र  विजय कुमार, सुनील कुमार, अमर सिंह सरोज, जयशंकर, शेषनारायण तिवारी रामनरेश, राम सजीवन सहित अन्य अधिवक्ता प्रमुख रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai