बिना बाप के बेटी की शादी जिला पंचायत सदस्य ने कराई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसे नेक कार्य के लिए लोगों को आगे आना चाहिए

 धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। बिना बाप के बेटी की शादी जिला पंचायत सदस्य ने कराई। डीडीयू नगर क्षेत्र के तारनपुर गांव निवासिनी बेवा प्रेमा देवी के परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसकी छोटी लड़की लड़की की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई। तभी प्रेमा देवी समाजसेवी व जिला पंचायत सदस्य बबीता यादव पत्नी चन्द्रशेखर जो रेलवे में टीटीई विभाग में कार्यरत से जाकर मिली। बबीता ने पूरी बात सुनकर घोंघारे मंदिर में शादी शुक्रवार को करा दी।जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

धरती कुमारी के पिता की मौत एक वर्ष पूर्व हो गई थी।इसी बीच लड़का पक्ष की ओर से शादी करने के लिए धरती के मां उपर दबाव पड़ने लगा।पति के मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई। तभी पीड़िता प्रेमा देवी समाजसेवी व जिला पंचायत सदस्य बबीता देवी से भेंटकर पूरी बात बताई। बबीता देवी ने अपने खर्चे पर शादी कराने के लिए तैयार हो गई। शुक्रवार को सेन्ट्रल कालोनी स्थित घोंघारे मंदिर में शादी समारोह कर रीति-रिवाज के साथ धूम-धाम से शादी करा दिया।इस दौरान दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे।

इस बाबत समाजसेवी व रेलवे विभाग में टीटीई चन्द्रशेखर ने कहा कि इस बेटी की शादी पहले ही तय हो चुकी थी,। लेकिन दुर्भाग्यवश शादी से पहले ही इनके पिताजी का देहांत हो गया।

पिताजी के गुजर जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई और शादी करने का कोई साधन नहीं बचा। जिसके कारण शादी टल गई। लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी जब कोई रास्ता नहीं निकला और परिस्थिति यहाँ तक पहुँच गई कि लड़के वाले कहीं और शादी करने का विचार करने लगे।

पीड़िता हमारे पास आकर अपनी मजबूरी और असमर्थता बताई। शुक्रवार को पूरी रीति-रिवाज के साथ शादी करा दिया गया।कहा कि ऐसे कार्य के लिए लोगों को खुलकर सामने आना चाहिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai