जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने गर्भवती माताओं की गोदभराई कर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की
नेवादा/कौशांबी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विकास खण्ड नेवादा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन। अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने विकास खण्ड नेवादा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
अध्यक्ष, जिला पंचायत ने “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर गर्भवती माताओं की गोदभराई कर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं तथा स्वस्थ मातृत्व एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। यह स्वास्थ्य शिविर जनसेवा, जनजागरूकता एवं जनकल्याण की भावना को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस सफल आयोजन हेतु सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारियों एवं आयोजकों का हृदय से आभार एवं शुभकामनाएं। स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु ऐसे जनहितकारी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।










