हज आवेदक 22 जून से 20 जुलाई, 2026 तक कर सकते हैं आवेदन।

हज आवेदक 22 जून से 20 जुलाई, 2026 तक कर सकते हैं आवेदन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)

लखनऊ। हज आवेदक 22 जून से 20 जुलाई, 2026 तक कर सकते हैं आवेदन। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in तथा मोबाइल एप्लीकेशन हज सुविधा पर उपलब्ध हज ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा दिनांक 22.06.2026 से आरम्भ होकर 20.07.2026 तक उपलब्ध रहेगी। जुलाई 2026 के अन्तिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया के उपरान्त प्रत्येक प्रोवीज़नल चयनित हज यात्री को रु 1,52,300/- की अग्रिम धनराशि 10.08.2026 तक जमा करनी होगी। आवेदन निश्चित समय सीमाओं के भीतर किया जाना आवश्यक होगा। इन समय सीमाओं में किसी प्रकार की छूट अथवा विस्तार सम्भव नहीं होगा।

इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in तथा http://hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध हज-2027 की पॉलिसी, हज गाइडलांइस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न प्रपत्रों की स्कैण्ड प्रति अपलोड करना अनिवार्य है।

1. मशीन पठनीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट के प्रथम व अन्तिम पृष्ठ (1200×800 पिक्सेल JPG/JPEG, 100-500 ज्ञठ) जो आवेदन की अन्तिम तिथि तक जारी किया गया हो तथा कम से कम 31.12.2027 तक वैध हो।
2. नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो (480×640 पिक्सेल JPG/JPEG, 5-20KB)
3. बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक (590×750 पिक्सेल JPG/JPEG, 80-250KB)
4. पते का प्रमाण पत्र (590×750 पिक्सेल JPG/JPEG, 80-250KB)

हज के चयन उपरान्त सीट निरस्त कराने पर हज-2027 की गाइडलांइस के नियमानुसार जमा धनराशि में कटौती की जाएगी, इसलिए इच्छुक हज यात्रियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व अपनी तैयारी व हज यात्रा करने की दृढ़ प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर आवेदन करें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai