मा कल्याणी देवी धाम में लगेगा शीतला अष्टमी का मेला।

मा कल्याणी देवी धाम में लगेगा शीतला अष्टमी का मेला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मां कल्याणी देवी का होगा भव्य श्रृंगार दर्शन

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मा कल्याणी देवी धाम में लगेगा शीतला अष्टमी का मेला। मां कल्याणी देवी मंदिर अतरसुइया में आषाढ़ क‌ष्ण शीतला अष्टमी के अवसर पर शीतला अष्टमी का विशाल मेला
8 जुलाई को लगेगा इस अवसर पर शाम 6 बजे मां कल्याणी देवी का भव्य श्रृंगार दर्शन किया जाएगा। आषाढ़ अष्टमी के अवसर पर प्रातः 4:30 बजे मां कल्याणी देवी जी की मंगला आरती की जाएगी । उसके बाद भक्तों के दर्शन पूजन हेतु मां के दरबार का पट खोला जाएगा जो दोपहर 1:00 बजे तक होगा। तत्पश्चात मां का महाभिषेक एवं दुर्गा सप्तशती एंव ललिता सहस्रनाम का पाठ किया जाएगा।

मां कल्याणी देवी का श्रृंगार सोने चांदी के आभूषणों बेला गुलाब के पुष्पों एवं आम के फलों के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर शाम 5:00 बजे से 7:30 तक भजन संध्या का आयोजन होगा और मां का श्रृंगार दर्शन शाम 6:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक भक्तों को प्राप्त होगा और मां कल्याणी की महाआरती शाम को 7:30 बजे होगी।

कल्याणी देवी मंदिर के अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार पाठक ने बताया कि शीतला अष्टमी की पर्व पर महिलाएं अपने पुत्र की सुखद भविष्य एवं दीर्घायु होने के लिए सप्तमी का व्रत करती है और अष्टमी को बासी पूड़ी हलुवा, फल का प्रसाद मां को अर्पण करती है और स्वयं भी बासी भोजन ग्रहण करती हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai