स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खैराती लाल भोला की स्मृति में मेधावी बच्चों का सम्मान एवं शैक्षिक सामग्री का वितरण।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खैराती लाल भोला की स्मृति में मेधावी बच्चों का सम्मान एवं शैक्षिक सामग्री का वितरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खैराती लाल भोला की स्मृति में मेधावी बच्चों का सम्मान एवं शैक्षिक सामग्री का वितरण। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय पतिता उद्धार सभा के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय खैराती लाल भोला की पावन स्मृति में आज लाजपत भवन, कल्याणी देवी स्थित बाल विद्या निकेतन में एक भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्व. खैराती लाल भोला के सुपुत्र एवं भारतीय पतिता उद्धार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश भोला तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री हरीश भोला नई दिल्ली से प्रयागराज पहुँचकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा सभी बच्चों को विद्यालयी ड्रेस, स्कूल बैग, पुस्तकें, कॉपियाँ, पेन, पेंसिल एवं अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा ने कहा कि स्व. खैराती लाल भोला ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ आज़ादी के बाद भी सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों एवं रेड लाईट एरिया के बच्चों को शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन से जोड़ने का आजीवन प्रयास किया। उनका जीवन समाज सेवा, समर्पण और मानवता का अनुपम उदाहरण है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय पतिता उद्धार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश भोला ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी समाज को उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव उपस्थित रहेंगे तथा अपने पूज्य पिताजी के अधूरे सपनों और समाजसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाते रहेंगे।

भारतीय पतिता उद्धार सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री हरीश भोला ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके पिताजी की इच्छा थी कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सहायता मिले और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो। भारतीय पतिता उद्धार सभा उसी संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद एवं लोक सेवक मंडल के सचिव ब्रह्म प्रकाश तिवारी ने किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संयोजन अरविन्द कुमार चोपड़ा ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, वरिष्ठ समाजसेविका कांता चोपड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षक श्रीनारायण यादव, लोक सेवक मंडल के मीडिया प्रभारी रविशंकर मिश्र, राष्ट्रीय कवि-शायर जावेद सिद्दीकी, मनोज केशरवानी, घनश्याम मास्टर, विद्यालय की शिक्षिकाएँ संगीता भट्ट, छाया चोपड़ा, तृप्ति सहगल, पूजा अग्रवाल, दीपा टंडन, राजरानी गौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खैराती लाल भोला के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा एवं संस्कार के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai