‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 आयोजित।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 आयोजित। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 आयोजित किया जा रहा है इस महाअभियान का लक्ष्य एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना है वृक्षारोपण महायज्ञ को सफल बनाने के उद्देश्य से औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरुबाग प्रयागराज की पौधशाला से शनिवार को 32500 बीजू पौधों का वितरण 155 लोगों को किया गया पौध प्राप्त करने वालों में केंद्रीय सुरक्षा बल, सेना, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, भारतीय रेलवे, स्वयंसेवी संस्थाएँ एवं राजनैतिक दलों के स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा व्यक्तिगत लोगों ने भी वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र से पौधे निःशुल्क प्राप्त किए हैं

संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग, लखनऊ डॉ॰ वीरेन्द्र सिंह द्वारा 12 जुलाई 2026 रविवार को खुसरोबाग उद्यान में अमरूद, आम आदि के मातृ पौधों को रोपित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति प्रदान की जाएगी ।

औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र खुसरोबाग की पौधशाला प्रभारी वी के सिंह द्वारा बताया गया कि रविवार को भी पौधशाला वृक्षारोपण के नि:शुल्क पौधों के वितरण हेतु खुली रहेंगी, जिन लोगों को वृक्षारोपण महाअभियान में सहयोग प्रदान करना है। वह पौधाशाला से निःशुल्क पौधे प्राप्त कर उनका रोपण कर सकते हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai