भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मार्ग पर अग्रवाल युवा मंडल ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मार्ग पर अग्रवाल युवा मंडल ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल, प्रयागराज द्वारा सिटी होटल, वी.एन. मार्ग पर श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण के भाव से विशाल भंडारा एवं रथ यात्रा स्वागत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती की, प्रसाद ग्रहण किया तथा रथ यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज की ओर से पीयूष रंजन अग्रवाल,  मनोज अग्रवाल, अभिषेक मित्तल व मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अग्रवाल युवा मंडल की ओर से अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एवं आशुतोष गोयल, अग्रवाल महिला मंडल की ओर से मोना अग्रवाल एवं नंदिता अग्रवाल तथा अग्रवाल युवा महिला मंडल की ओर से डॉ. कीर्ति अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनीता अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल एवं श्रुति अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल, मोहित अग्रवाल एवं अनूप टेंट का उल्लेखनीय योगदान रहा। वहीं अजीत बंसल के सहयोग एवं सहभागिता के लिए भी विशेष आभार व्यक्त किया गया।

अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सामाजिक समरसता एवं मानवता का संदेश देने वाला महापर्व है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल युवा मंडल समाज सेवा एवं धार्मिक आयोजनों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, समाजजनों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा भंडारे में सहयोग प्रदान किया।

श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा समाज को सेवा, सद्भाव, सहयोग और संस्कारों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के युवाओं द्वारा आयोजित इस प्रकार के सेवा कार्य सामाजिक एकता को सशक्त बनाते हैं तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर सभी आयोजकों एवं सहयोगियों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के अंत में अग्रवाल युवा मंडल, प्रयागराज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं समाजजनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai