विनीता हॉस्पिटल ने मुक्त विश्वविद्यालय से किया एम ओ यू
टीएन शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज एवं विनीता हॉस्पिटल के मध्य उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम की उपस्थिति में कुलसचिव कर्नल विनय कुमार तथा विनीता हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर बिंदु विश्वकर्मा ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया।

वही इस समझौता ज्ञाप (एमओयू) का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को बीमारियों के मकड़जाल से बचाना है। विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा के द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। अब दोनों संस्थानों में अनुबंध होने से विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ जन सामान्य को मिल सकेगा।
अस्पताल के निदेशक डॉ बिंदु विश्वकर्मा ने पहल की कि अब विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को सीजीएचएस की दर पर अस्पताल में इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन विश्वविद्यालय के साथ मिलकर सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाएगा। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने अस्पताल प्रबंधन के इस पहल की सराहना की।










