“सुरक्षा बंधन: कलाई पर बंधेगी देश भक्ति की डोर” – रक्षाबंधन पर रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम का अद्वितीय कार्यक्रम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम और रामानुजम पब्लिक स्कूल ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, सुरक्षा बंधन: कलाई पर बंधेगी देश भक्ति की डोर” इस समारोह में लगभग 50 छात्राओं ने भारतीय सैनिकों को आर्मी ऑफिस में राखी बांधकर अपने सम्मान और श्रद्धा का इज़हार किया। यह राखियाँ स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वयं बनाई गई थीं और पर्यावरण के अनुकूल थीं।

कार्यक्रम का संयोजन रोटेरियन अपूर्वा और निधि सिन्हा द्वारा किया गया, जिन्होंने इसे अत्यंत सुंदर और व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम सैनिकों के प्रति सम्मान और प्यार का प्रतीक था, जो अपने घर से दूर रहकर देश की सेवा में लगे हैं। यह रोटेरियन समुदाय के लिए गर्व का क्षण था।

इस आयोजन का सफल संचालन क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन शशांक जैन और क्लब की प्रथम महिला प्रीति जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन प्रमेय मित्तल, विकास भटनागर, नेहा भटनागर और सचिव रोटेरियन सुमित अग्रवाल उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष रक्षाबंधन त्यौहार के दौरान किया जाता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai