चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर लायंस क्लब द्वारा कंपनी बाग में वृक्षारोपण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर लायंस क्लब द्वारा कंपनी बाग में वृक्षारोपण। चंद्रशेखर आजाद आज ही के दिन कंपनी बाग  में देश के लिए अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते अपने प्राण त्यागे थे। पर्यावरण मंडल चेयरपर्सन लायन माला  मिश्रा व सदस्यों ने पुष्प अर्पित करते हुए उनके देश के लिए दिए हुए बलिदान को स्मरण किया तथा इस उपलक्ष में 20 फलदार छायादार वृक्षों का रोपण कियाl पौधों में आम जामुन गुलमोहर अशोक इत्यादि थे।

वृक्षारोपण करके लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक ग्रेटर एवं कैंट के वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य मीडिया प्रभारी लालू मित्तल भारत मां के सपूत,वीर क्रांतिकारी आजाद जी की जयंती पर याद करते हुए नारा लगाया

“भारत की  फिजाओं को सदा याद रहूंगा। आजाद था, आजाद हूं आजाद रहूंगा।”

जयन्ती के उपलक्ष्य में पर्यावरण की सेवा करके प्रयागराज को हरा-भरा बनाने का प्रयास किया। लायंस इंटरनेशनल के बैनर तले  कंपनी बाग में नियमित मॉर्निंग वॉक करने के साथ-साथ  लगाए हुए वृक्षों की देखभाल भी करेंगे ऐसा सभी ने निश्चय किया है।

वृक्षारोपण करते समय पर्यावरण चेयरपर्सेन लायन माला मिश्रा के नेतृत्व में लायन राधे मरवा, लायन सुधीर कुमार, रीजन चेयरपर्सन लायन राजकुमार साहू,  लायन सुषमा साहू, लायन धीरेंद्र मिश्रा, लायन संजय गुप्ता, लायन शालिनी गुप्ता, लायन सुनील गुप्ता, लायन लालू मित्तल, लायन सुनील सुनील छिब्बर, लायन निशा छिब्बर उपस्थित थे सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया, साथ में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ भी लिया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai