योगी जी की पुलिस के एक सिपाही की दिल दहलाने वाली करतूत आई सामने।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुरादाबाद। जनपद के थाना पाकबड़ा के गांव जेतपुरा के रहने वाले सिपाही विकास का घिनौना कारनामा सामने आया हे। पीड़िता के पिता ने एसएसपी से शिकायत की है कि सिपाही पति ने पहले पत्नी के पैरों की उंगलियों के नाखून प्लास से उखाड़ दिए और फिर प्राइवेट पार्ट में गर्म सरिया डाला दिया। पीड़ित महिला को उसके पीरिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जंहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने कहे के गांव जेत पूरा का रहने वाला सिपही इन दिनों उन्नाव में पोस्टेड है। इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले विकास उर्फ विक्की नाम के सिपाही और उसके परिजनों के खिलाफ पाकबड़ा थाने में आज मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता के भाई ने हाथ जोड़ कर रो रो कर कहा साहब पिछले कुछ समय से विकास उर्फ विक्की रोज मेरी बहन को परेशान कर रहा था। कह रहा था कि अपने घर से कार लेकर आ। नहीं तो वापस चली जा। बहन के ससुराल वालों ने भी उसे खूब परेशान किया। हद तो तब हो गई, जब दो दिन पहले मेरी बहन को जीजा ने लोहे की रॉड से पीटा। रॉड को गर्म करके बहन को जलााया। प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया. ससुराल वालों ने भी मेरी बहन की कोई मदद नहीं की। हमें जब इस बारे में पता चला तो हमने ससुराल पहुंच कर बहन को अस्पताल पहुंचाया, उसकी हालत बहुत नाजुक है।

पूरा मामला ये बताया जा रहा हे

उपरोक्त घिनौनी घटना को अंजाम देने वाला सिपाही विकास उर्फ विक्की उन्नाव जनपद में तैनात बताया जा रहा है।
जो मुरादाबाद का रहने वाला है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके साथ पिछले एक महीने से लागातर मारपीट की जा रही है। मेरे जिस्म का कोई ऐसा अंग नहीं है, जहां पर उसे चोट नहीं है। मेरे पति विकास उर्फ विक्की ने उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म सरिए से दागा है। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे पति विकास की इन करतूतों में मेरी ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल हैं।

पीड़िता ने बताया कि उसका सिपाही पति बिक्की उर्फ विकास उन्नाव जिले में तैनात है और मुरादाबाद का ही रहने वाला है। गंभीर रूप से घायल महिला और उसके परिजनों ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।


एसपी सिटी ने इसी घिनौनी हरकत करने वाले सिपाही की गिरफ्तारी को टीम लगा दी है। इस बाबत एसपी सिटी मुरादाबाद रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना पाकबड़ा में तत्काल तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी विकास यूपी पुलिस मे सिपाही के पद पर उन्नाव में तैनात है।
वह अवकाश लेकर घर आया हुआ था। उसके पिता सत्य प्रकाश पीएसी में तैनात है।


इस घटना के बाद से आरोपी विकास फरार हे उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को गठित कर दिया गया है। पुलिस ने आज ही ससुर सत्य प्रकाश और सास विनोद देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ओर जल्द ही विकास की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 2021में पीड़िता की विकास के साथ शादी हुई थी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai