भगवान जगन्नाथ जी का किया गया भव्य श्रृंगार दर्शन, भजन कीर्तन,सजी मनमोहक झांकी
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर काशी राज नगर कटघर में धूम धाम से मनाया गया।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व इस अवसर ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मंत्री गगन दास गुप्ता ने पूर्ण विधि विधान पूर्वक भगवान श्री कृष्ण का जन्म कराया और भगवान श्री कृष्ण का दूध, दही, शहद, फल फूल तुलसी पत्र, गंगा जल से अभिषेक किया गया और मक्खन रबडी मलाई मिश्री पंचामृत, सिंघाड़ा की पंजीरी, फल का प्रसाद भोग लगाया गया।
इस अवसर भगवान श्री कृष्ण की लीला पर आधारित झांकी सजाई गई और भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन किया गया इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी का भव्य श्रृंगार किया गया और आरती पूजन किया गया।
इस अवसर राजेश केसरवानी, दाऊ दयाल गुप्ता अमर रस्तोगी, त्रिलोकी केसरवानी सजंय गुप्ता पप्पू कलश शशिकांत जायसवाल हैप्पी कसेरा, प्रीति गुप्ता, पूनम गुप्ता, आदि सैकड़ो भक्तों ने आरती पूजन किया।









