दूध दही का छिड़काव कर सोहर गीत गाते हुए मनाया गया नंदोत्सव पर्व।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भक्तों ने पालने में झुलाए लड्डू गोपाल को झूलन

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। दूध दही का छिड़काव कर सोहर गीत गाते हुए मनाया गया नंदोत्सव पर्व। श्री राधा कृष्ण मंदिर मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत नंदोत्सव पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर दूध दही माखन का छिड़काव कर जुग जुग जिया तू ललनवा आदि सोहर बधैया गीत गाए गए और  भक्तों ने लड्डू गोपाल को पालने में झूलन झुलाया।

कार्यक्रम के संयोजक कुमार नारायण, राजेश केसरवानी ने लड्डू गोपाल को भक्तों के साथ माखन मिश्री का भोग लगाकर आरती की।

इस अवसर पर दूर-दूर से आए भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलामयी  झांकी का दर्शन किया और मंदिर की सुंदर लाइटिंग का आनंद उठाया और बच्चों को खिलौना और भक्तों को प्रसाद वितरित किए गए।

इस अवसर पर कुमार नारायण, राजेश केसरवानी राजेंद्र नारायण, राजू यादव, लाला सिंह, बसंत लाल, वत्सल नारायण, आदि रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai