त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। शुआट्स में अगली पीढ़ी के सूक्ष्मजीवी नवाचार पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित। (वार्नर कॉलेज ऑफ़ डेरी टेक्नोलॉजी ), सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (SHUATS) के डेयरी माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा “नवाचार सुरक्षा एवं सत्तात्ता क़े माध्यम सें अगली पिड़ी की सुक्ष्मजीवी गतिशीलता एवं प्रणाली ” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक जानकारी, रचनात्मकता और नवाचारपूर्ण विचारों को प्रस्तुत करने के लिए एक मंच प्रदान करना था।
विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टरों के माध्यम से खाद्य एवं डेयरी विज्ञान, खाद्य सुरक्षा, सूक्ष्मजीवी नवाचार, सतत विकास तथा माइक्रोबायोलॉजी के क्षेत्र में उभरती संभावनाओं को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में डॉ. एस. जी. एम. प्रसाद, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. एस. एन. ठाकुर, डॉ. शांता पीटर, डॉ. भारवी, डॉ. सुवर्तन, डॉ. पुनीत, श्री जयंत एवं डॉ. अमित की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ उनके प्रयासों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक रचनात्मकता, संचार कौशल तथा समकालीन खाद्य सुरक्षा, नवाचार और सतत विकास से जुड़ी चुनौतियों में सूक्ष्मजीवी विज्ञान की भूमिका को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंकिता गौतम, सहायक प्रोफेसर, डेयरी माइक्रोबायोलॉजी विभाग, WCDT, SHUATS के मार्गदर्शन में किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिता का समापन सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना के साथ हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मक अभिव्यक्ति और डेयरी माइक्रोबायोलॉजी के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया।










