त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। 42 लाख रुपए का घी लेने के बाद पैसा नहीं दे रहा दबंग दुकानदार, विधवा महिला ने लगाई पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार। शहर का एक नामचीन दुकानदार ने एक व्यापारी से 42 लाख रुपए का घी लिया और पैसे नहीं दिए जिसके गम में व्यापारी ने दम तोड़ दिया अब उसकी विधवा पत्नी लगातार व्यापारी से अपने बकाए की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी और उसके दामाद को गायब करने की धमकी दी जा रही महिला ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस कमिश्नर को दिए गए शिकायती पत्र में मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला माला गुप्ता का आरोप है कि 2 साल पहले उसके पति अनिल कुमार से शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई जी जिनकी दुकान भगवान दास प्रहलाद दास के नाम से है उन्होंने 42 लाख रुपए का घी लिया लेकिन पैसे नहीं दिए जिसके चलते उनकी मौत हो गई मौत के बाद उनके दामाद ने किसी तरह से लोगों से पैसे उधार लेकर उन्हें दिया तो किसी तरह से उन्होंने व्यापारी को पैसे वापस की लेकिन भगवान दास के मालिक ने उनका बकाया 45 लख रुपए अब तक वापस नहीं किया।
माला देवी का आरोप है कि कई बार हुआ भगवान दास के मालिक के पास गई और बकाया पैसा मांगा तो उसे उल्टा धमकी मिलेगी पैसा मांगेगा तो तुम्हारे दामाद को गायब करवा दूंगा और तुम्हारी हत्या कर दूंगा। पीड़ित माला देवी ने पुलिस कमिश्नर से न्यायिक गुहार लगाई है उनका कहना था कि उनका बकाया 42 लाख का भुगतान जल्द नहीं मिल जाता को वह किसी भी हद तक जा सकती है।










