त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय जनगणना समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न। जिलाधिकारीकी अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं सुचारु संचालन के संबंध में जिला स्तरीय जनगणना समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय अधिकारी/चार्ज अधिकारी/तकनीकी सहायक/खण्ड शिक्षा अधिकारी के सदस्यों को अवगत कराया गया कि प्रदेश में स्व-गणना का कार्य 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक, जनगणना का कार्य 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक तथा पुनरीक्षण का कार्य 05 जनवरी 2027 से 09 जनवरी 2027 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराया जाएगा।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक/प्रभारी प्रयागराज, जनगणना निदेशालय, लखनऊ के द्वारा जनगणना 2027 द्वितीय चरण सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु निम्न सुझाव दिए गए है:
1. जनगणना 2027 द्वितीय चरण हेतु के लिए जिला स्तरीय अधिकारी/चार्ज अधिकारी/तकनीकी सहायक/खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण दिया गया।
2. जनगणना 2027 द्वितीय चरण हेतु के लिए कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगणक/सुपरावाइजर की नियुक्ति संबंधित एवं उनके प्रशिक्षण हेतु जनगणना निदेशालय द्वारा निर्गत आवश्यक दिशा निर्देश से अवगत कराया गया है।
3. जनगणना 2027 द्वितीय चरण में 5 मास्टर ट्रेनर के द्वारा 226 फील्ड ट्रेनरों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज के आदेश दिनांक 08-09-2026 के क्रम में प्रशिक्षण स्थल शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झलवा, प्रयागराज में दिनांक 05-10-2026 से 07-10-2026 तथा दिनांक 12-10-2026 से 14-10-2026 तक निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य से जुड़े सभी दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने जनगणना कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश देते हुए कहा कि स्व-गणना सहित जनगणना की पूरी प्रक्रिया के संबंध में आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, जिससे जनगणना कार्य में जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त तकनीकी सहायक, सहायक निदेशक, जनगणना निदेशालय, लखनऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।










