सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड जसरा एवं चाका में ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड जसरा एवं चाका में ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड जसरा एवं चाका में ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन। सेवा संकल्प अभियान की भावना साकार करते हुए दिनांक 30 सितम्बर 2026 को विकास खण्ड जसरा एवं चाका में ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ की भावना के अनुरूप बहुउद्देशीय जनसेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, योजनाओं से वंचित रह गये पात्र लाभार्थियों का पहचान कर पंजीकरण कराना और मौके पर जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा। इस पहल में कृषि, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, खाद्य एवं रसद, श्रम, कौशल विकास एवं अन्य संबंधित विभागों नें सक्रिय रूप से भाग लेकर कृषकों को मार्ग दर्शन प्रदान किया।

उ0 प्र0 किसान समृद्धि आयोग के माननीय सदस्य कुलदीप सिंह नें कृषकों को संबोधित किया। उन्होंनें विशेष रूप से कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। माननीय सदस्य द्वारा नन्दिनी योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए पशुपालकों भाईयों से योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु विशेष अपील की। किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए श्री सिंह ने किसान समृद्धि लोन की जानकारी दी, जिसके तहत किसान अपनी कृषि आवश्यकताओं के लिए मात्र 6 प्रतिशत की मामूली ब्याज दर पर 6.00 लाख रूपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और आय का साधन बढ़ानें के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

सहायक विकास अधिकारी कृषि नीरज सोनी एवं प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार जयवीर सिंह द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कार्यक्रमों एवं योजनाओं के संबंध में कृषकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कृषकों को उन्नत बीज, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, मृदा परीक्षण, प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि, सिंचाई, दलहन-तिलहन उत्पादन तथा विभिन्न कृषि विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए पात्र कृषकों से योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम के दौरान किसान समृद्धि आयोग के माननीय सदस्य द्वारा विकास खण्ड जसरा एवं चाका के प्रगतिशील कृषकों को प्रोत्साहन स्वरूप सरसों एवं मसूर बीज मिनीकिट निःशुल्क प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai