सपा कार्यालय में मनी दोनों महापुरुषों की जयंती
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। महात्मा गाँधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर किया गया नमन। राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शस्त्री जी की जयंती आज़ सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
दोनों महापुरुषों के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनके विचारों, आदर्शो, सिद्धांतों की चर्चा करते हुए कहा गया कि इन महापुरुषों के विचार आज़ भी प्रासंगिक हैं। देश वासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार महसचिव इंजी जगदीश यादव, रविंद्र यादवएडवोकेट, विधायक संदीप पटेल, कृष्ण मूर्ति सिंह, महबूब उस्मानी, दान बहादुर मधुर, संतलाल वर्मा, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, मो शारिक, अहमद राजा, दीना नाथ यादव, महेन्द्र सरोज, प्रदीप निषाद, संदीप यादव, पंकज पटेल, मृत्युंजय पाण्डेय, गीता भारती, राम प्रताप यादव, माशाहद अली खां , वजीर खां, सऊद अहमद, ओ पी पाल, महेन्द्र निषाद, संतोष यादव, देवीलाल यादव आदि मौजूद रहे।










