सपा का ” लोकतंत्र बचाओ सप्ताह”, “वोट बचाओ -देश बचाओ” अभियान के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को होगा मार्च, लगेंगे ज्ञानेश कुमार हटाओ के नारे।

सपा का ” लोकतंत्र बचाओ सप्ताह”, “वोट बचाओ -देश बचाओ” अभियान के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को होगा मार्च, लगेंगे ज्ञानेश कुमार हटाओ के नारे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ अम्बेडकर जी की मूर्ति पर इकट्ठे होकर सपाई करेंगे संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ एवं गाएंगे राष्ट्र गान

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सपा का ” लोकतंत्र बचाओ सप्ताह”, “वोट बचाओ -देश बचाओ” अभियान के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को होगा मार्च, लगेंगे ज्ञानेश कुमार हटाओ के नारे। समाजवादी पार्टी द्वारा “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ- देश बचाओ अभियान के अंतिम दिन 8अक्टूबर कोसमाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मार्च निकाला जायेगा।

मतदाता अधिकार एवं लोकतान्त्रिक संस्थाओं की रक्षा के सन्देश को जन जन तक पहुँचाने के लिए विधानसभाओं में बूथ एवं सेक्टर स्तर कीबैठके आयोजित की जा रही हैं। पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में आज़ जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक में कहा गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय निर्वाचन आयोग जैसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्था पर सत्ता पक्ष के कब्जे को रोकना है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तिफे, उन पर मुकदमा चलाने, गिरफ्तार कर जेल में बंद किये जाने जैसी मांग को लेकर सपा कार्यकर्त्ता 2 अक्टूबर से जन अभियान चला रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन एवं यमुनापार महासचिव जगदीश यादव ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है कि आगामी 8 अक्टूबर को सुबह 11बजे पार्टी के नेताओं , पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सिविल लाइन्स स्थित पत्थर गिरिजा पर इकट्ठे होकर मार्च निकाला जायेगाजो हाईकोर्ट चौराहे पर स्थित डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा तक जायेगा। तदुपरान्त वहां संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ एवं राष्ट्र गान होगा।

आज़ की बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, महानगर महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, महसचिव यमुनापार इंजी जगदीश यादव, अमर नाथ सिंह मौर्य, राजेश सरोज, खिन्नी लाल पासी, मुलायम यादव, रंग बहादुर यादव, राम प्रताप यादव, राम अवध पाल, नाटे चौधरी, त्रिभुवन यादव, तारिक सईद अज्जू , संजू यादव, वजीर खां, सुशील यादव, सुरेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai