त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। 800 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में उमड़ा उत्साह। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह–2026 के तृतीय चरण के अंतर्गत अग्रवाल युवा मंडल, प्रयागराज द्वारा रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को सेंट जोसेफ स्कूल, सिविल लाइंस में भव्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं में 800 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों के साथ महिलाओं ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि एन. सी. अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिताओं में टॉफी दौड़, बैलून फोड़ दौड़, मोजा दौड़, बैलून रन, बिंदी लगाओ दौड़, म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर दौड़, शतरंज एवं कैरम सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं।
श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए अग्रवाल युवा मंडल को बधाई दी।
जयंती संयोजक CA विनय गोयल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। शहर उत्तरी विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन वाजपेयी जी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को शतरंज खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे एकाग्रता, तार्किक क्षमता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा कि 800 से अधिक बच्चों की सहभागिता आयोजन की सफलता और समाज के उत्साह को दर्शाती है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर देने के साथ उन्हें खेल, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक सहभागिता से जोड़ते हैं।
कार्यक्रम में श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज की ओर से मनोज अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, अजीत बंसल, हरिश्चंद्र अग्रवाल, प्रमेय मित्तल, मनीष गोयल; अग्रवाल युवा मंडल की ओर से वैभव गोयल, आशुतोष गोयल, अंशु अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, तुषार गुप्ता, गौरव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अग्रवाल महिला मंडल की ओर से मोना अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम तथा अग्रवाल युवा महिला मंडल की ओर से सारिका अग्रवाल, डॉ. कीर्ति अग्रवाल, डॉ. विनिता अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, श्रुति अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। सभी के सहयोग से प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।










