“कृमि मुक्ति दिवस”प्रदेशभर में कृमिनाशन अभियान चला कर एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक दी गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत मंगलवार को प्रदेशभर में कृमिनाशन अभियान चलाया गया। पहले दिन 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1.12 करोड़ बच्चों एवं किशोरों को एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक दी गई। वहीं प्रजनन आयु वर्ग की करीब 1 लाख महिलाओं को भी कृमिनाशक दवा दी गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों, किशोरों और लक्षित महिलाओं में आंतों के कृमि संक्रमण को रोकना है। नियमित कृमिनाशन से पोषण संबंधी समस्याओं और एनीमिया के जोखिम को कम करने के साथ बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक-मानसिक विकास में मदद मिलती है।कृमिनाशन गतिविधियां स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थाओं सहित विभिन्न सेवा केंद्रों पर आयोजित की गईं। अभियान में छूटे पात्र हितग्राहियों को दवा देने के लिए 9 अक्टूबर को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। इसमें पहले दिन अनुपस्थित रहे या किसी कारण से एल्बेंडाजोल की खुराक नहीं ले सके बच्चों, किशोरों और लक्षित महिलाओं को दवा दी जाएगी।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai