पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिला कचेहरी तक निकला मार्च, बालसन चौराहे पर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन- संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ और कचेहरी में राष्ट्र गान के बाद प्रदर्शन खत्म –
ज्ञानेश कुमार का पुतला जला कर जताया आक्रोश
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सपा ने निकाला “वोट बचाओ -देश बचाओ मार्च, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के लगे नारे। भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उनपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला एवं महानगर की सभी विधानसभाओं से आये हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी के निर्देश पर ”वोट बचाओ -देश बचाओं “मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।
दोपहर बारह बजे पार्टी कार्यालय से हाथ में बैनर, नारे लिखी तख्तीयां, पार्टी के झंडे आदि लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, महिला सभा सहित सभी फ्रंटल सांगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम वोट चोर गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद,आदिनारे लगाते हुए बालसन चौराहे स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर पहुंचे जहाँ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रतिमा के पास ही संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया गया। तदुपरान्त जिला कचेहरी तक मार्च करते हुए लोग पहुंचे जहाँ राष्ट्र गान के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। पार्क के सामने ज्ञानेश कुमार के पुतले को जला कर आक्रोश भी व्यक्त किया। कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा के काले कारनामो की हांडी फोड़कर विरोध किया।

वोट बचाओ -देश बचाओ मार्च में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार महसचिव इंजी. जगदीश यादव, विधायकगण श्रीमती विजमा यादव, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, हाकिम लाल बिन्द, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, सत्यवीर मुन्ना, लल्लन राय,रविन्द्र यादव, पंधारी यादव, संदीप यादव, निधि यादव, कमल सिंह, वकार अहमद, राम मिलन यादव, अमर नाथ मौर्य, योगेश यादव, दान बहादुर मधुर, संगम लाल मौर्य, श्रीमती कमला यादव, नरेन्द्र सिंह, मंजू यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, निर्मला यादव, ज्ञान सिंह यादव, प्रतिमा रावत, मंजू पाठक, काजमीन जहाँ, तारिक सईद अज्जू, मो शारिक, रवि मिश्रा, संगीता पटेल, राम सुमेर पाल, मनोज पाण्डेय, शशांक त्रिपाठी, गायत्री प्रसाद तिवारी, शांति प्रकाश पटेल, दूध नाथ पटेल, रमाकांत पटेल, आर एन यादव, के के यादव, सचिन श्रीवास्तव, नाटे चौधरी, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, सुरेश मौर्य, अजीत यादव, पंकज पटेल, हरे कृष्ण ओझ, ज्ञान सिंह यादव, पप्पू इजराइल, अरविन्द केसरवानी, राजेश गुप्ता, प्रवीण केसरवानी महबूब उस्मानी, मयंक यादव जोंटी, संतलाल वर्मा, दिलीप सोनी, संजीव यादव, सचिन यादव, मुकेश कुमार एडवोकेट, सऊद अहमद, महेन्द्र निषाद, नन्दलाल पटेल, मो अजहर, ओ पी यादव, शाकिल अहमद, ननकेश बाबू, विजय राज, सोम दत्तपटेल, बृज लाल यादव, अमर सिंह, बच्चा यादव, जय भारत, श्याम सूरत सरोज, भागीरथी बिन्द, आसुतोष तिवारी, तारा देवी, भूपेंद्र श्रीवास्तव, रूप नाथ एडवोकेट, नवीन यादव, मुलायम यादव, सूबेदार. दिनेश यादव, पंचू यादव, मो दानिश, कुलदीप यादव, इंजी विक्रम सिंह, मकबूल हासमी, शानू वारसी, जीतराज, संतोष यादव, देवीलाल अरविन्द हेला, अनीता श्रीवास्तव, आरती पाल, ओ पी पाल, रेहान अहमद, मो हामिद, रंग बहादुर, सुशील यादव, विनय मौर्य, त्रिभुवन यादव आदि सहित हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।










