मौसम बदलते ही वायरल फीवर का प्रकोप, महिला अस्पताल में दो दिन में पहुंचे 800 मरीज।

मौसम बदलते ही वायरल फीवर का प्रकोप, महिला अस्पताल में दो दिन में पहुंचे 800 मरीज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मौसम बदलते ही वायरल फीवर का प्रकोप, महिला अस्पताल में दो दिन में पहुंचे 800 मरीज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), सोमवार।को मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। राजकीय महिला चिकित्सालय, मुगलसराय में पिछले दो दिनों में लगभग 800 मरीज पहुंच चुके हैं। इनमें वायरल बुखार और ऊपरी श्वसन तंत्र के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। खासकर बच्चे इस बदलते मौसम में बीमार पड़ रहे हैं। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजकीय महिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार तक पिछले दो दिनों में करीब 800 मरीज अस्पताल आ चुके हैं। इनमें सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत वाले मरीज अधिक हैं। बच्चों में ऊपरी श्वसन तंत्र के संक्रमण के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं।

डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि मौसम बदलने के दौरान इस तरह की बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। बिना जरूरत बच्चों को बाहर ले जाने से बचें। यदि बाहर निकलना जरूरी हो, तो उन्हें पूरे कपड़े पहनाएं और कान को ढककर रखें।

उन्होंने ठंडे पानी और ठंडे पेय पदार्थों के सेवन को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी। उनके अनुसार, इस मौसम में सामान्य तापमान का पानी पीना और शरीर को गर्म रखना बेहतर है। ठंड बढ़ने पर हाथ-पैर सहित पूरे शरीर को ढककर रखें। आवश्यक न होने पर देर तक बाहर निकलने से बचें और ठंड से बचाव के उचित इंतजाम करें।

चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मौसम में बदलाव को हल्के में न लें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लें, ताकि समय रहते उचित उपचार कराया जा सके।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai