लौंदा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को मारा धक्का, इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत।

लौंदा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को मारा धक्का, इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। लौंदा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को मारा धक्का, इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत। अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव के समीप पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया,।जिसकी देर शाम इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव निवासी रामलोचन यादव (61 वर्ष) सोमवार को नेशनल हाईवे किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान मुगलसराय की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और उसने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना देख आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को उठाया और इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम उनकी मौत हो गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष गंगाराज सिंह ने बताया कि कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai