रोटरी प्लैटिनम ने आयोजित की ‘वतन की उड़ान’ प्रतियोगिता।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। जीरो रोड स्थित इलाहाबाद इंटर कॉलेज में रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष शशांक जैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में ‘वतन की उड़ान’ शीर्षक पर छात्राओं ने अत्यंत सुंदर लेख प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन सौरभ पुरी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजयी छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रोग्राम चेयरपर्सन रोटेरियन विकास भटनागर और को-चेयरपर्सन नेहा भटनागर ने किया।

मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 12 की छात्रा वंशिका सिंह, द्वितीय स्थान कक्षा 12 की छात्रा तनुप्रिया चौधरी, और तृतीय स्थान कक्षा 12 की छात्रा भव्या श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, 22 छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai