भर्तियों में पारदर्शिता, पेपर लीक का समाधान, शिक्षामित्रों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन जैसे मुद्दों पर मांग रहे समर्थन
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। स्नातक MLC चुनाव प्रचार में सपा ने झोंकी ताकत। इलाहाबाद -झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा उमीदवार डॉ मानसिंह यादव को विजय श्री दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।
जनपद की सभी तहसीलों में प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव ने भ्रमण करते हुए अधिवक्ताओं से मुलाक़ात में समाजवादी पार्टी की सरकार में अधिवक्ताओं के हितों को लेकर किये गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर एडवोकेट रोल की स्थापना की जाएगी। युवाओं को रोजगार, पेपर लीक जैसी महामारी पर स्थाई रोक, पुरानी पेंशन, अग्रिवीर भर्ती, आउट सोर्सिंग जैसी भर्ती की जगह सरकारी पदों पर नियमित भर्तियों को किये जाने के दावे करते हुए जन समर्थन की अपील की है।

यमुनापार के सिरसा में आयोजित स्नातक मतदाताओं की सभा में सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा कि समाजवादी विचारधारा पर चलकर ही देश में आपसी सौहार्द, तरक्की और खुशहाली आ सकती है। वर्तमान में देश की बागडोर तानाशाही और फासिस्ट वादी ताकतों के हाथ में जिसके चलते लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने एमएलसी प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव को जिताने की अपील करते हुए कहा कि डॉ मानसिंह सदन में हमेशा बेरोजगारों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों के हक़ की आवाज बुलंदी से उठाते रहते हैं। इनका सदन में रहना बहुत जरुरी है।
शहर के करेली में पूर्व विधायक हाजी परवेज के आवास पर हुई बैठक में मौजूद स्नातक मतदाताओं, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह चुनाव आने वाले आगामी 2027 का आगाज होगा।

सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार हंडिया में विधायक हाकिम लाल बिन्द, प्रताप पुर में विधायक श्रीमती विजमा यादव, सोराव में विधायक श्रीमती गीता शास्त्री, मेजा में विधायक संदीप पटेल के नेतृत्व में चुनावप्रचार जोरों पर है। वहीं जहाँ पर सपा के विधायक नहीं हैं वहां पूर्व प्रत्याशियों, वरिष्ठ नेताओं सहित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
सपा की तीनों इकाईयों गंगापार, यमुनापार एवं महानगर के , पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा टीम बनाकर मतदाता पर्चीयों को घर घर तक पहुँचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा कि समाजवादी विचारधारा पर चलकर ही देश में आपसी सौहार्द, तरक्की और खुशहाली आ सकती है। वर्तमान में देश की बागडोर तानाशाही और फासिस्ट वादी ताकतों के हाथ में जिसके चलते लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने एमएलसी प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव को जिताने की अपील करते हुए कहा कि डॉ मानसिंह सदन में हमेशा बेरोजगारों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों के हक़ की आवाज बुलंदी से उठाते रहते हैं। इनका सदन में रहना बहुत जरुरी है।
शहर के करेली में पूर्व विधायक हाजी परवेज के आवास पर हुई बैठक में मौजूद स्नातक मतदाताओं, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह चुनाव आने वाले आगामी 2027 का आगाज होगा।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार हंडिया में विधायक हाकिम लाल बिन्द, प्रताप पुर में विधायक श्रीमती विजमा यादव, सोराव में विधायक श्रीमती गीता शास्त्री, मेजा में विधायक संदीप पटेल के नेतृत्व में चुनावप्रचार जोरों पर है। वहीं जहाँ पर सपा के विधायक नहीं हैं वहां पूर्व प्रत्याशियों, वरिष्ठ नेताओं सहित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सपा की तीनों इकाईयों गंगापार, यमुनापार एवं महानगर के , पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा टीम बनाकर मतदाता पर्चीयों को घर घर तक पहुँचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।









