गाजीपुर में बिजली विभाग के कार्यालय को किया गया सीज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिविल कोर्ट के आदेश पर 1 माह के लिये किया गया सीज, शहर के लाल दरवाजा स्थित बिजली विभाग का कार्यालय सीज।

गाजीपुर। गाजीपुर सिविल कोर्ट के आदेश पर बिजली विभाग के कार्यालय को 1 माह के लिये सीज किया गया है।अदालत के आदेश पर शहर के लाल दरवाजा स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का कार्यालय सीज किया गया है।

सीज किये गये कार्यालय मे है अधीक्षण अभियंता,मीटर रीडर,बिल जमा करने का ऑफिस

एक उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति न देने पर कोर्ट ने विभाग के कार्यालय को सीज करने का आदेश दिया है।जिसके अनुपालन मे ये कार्यवाही की गयी। सीज किये गये कार्यालय मे है अधीक्षण अभियंता,मीटर रीडर और बिल जमा करने का ऑफिस है। बताया जा रहा है की वर्ष 1980 मे बाबू लाल नामक उपभोक्ता का बिजली का कनेक्शन काट दिया था।जिसके खिलाफ उपभोक्ता ने अदालत मे याचिका दाखिल की थी। अदालत ने बिजली विभाग को वर्ष 1980 से वर्ष 2014 तक उपभोक्ता को 4 हजार रुपये प्रतिमाह क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया था।

उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति न देने पर कोर्ट ने दिया सीज करने का आदेश

विभाग द्वारा उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति न देने पर कोर्ट ने बिजली विभाग कार्यालय को 1 माह के लिये कुर्क करने का आदेश दिया। जिसके अनुपालन मे कार्यालय को सीज किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai