धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। इनामी आरोपी भोला भारती गिरफ्तार, गांव में पुलिस ने कराया पैदल मार्च, हाथ जोड़कर मांगता रहा माफी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर इंस्पेक्टर गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इनामी आरोपी भोला भारती को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, भोला भारती पर सुफियान के ऊपर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने का आरोप है। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लगातार दबिश के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को उसके गांव लेकर पहुंची और पैदल मार्च कराया। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर ग्रामीणों से दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहता नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
फिलहाल अलीनगर कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।









