उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा निबंध प्रतियोगिता का  हुआ आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे NCR महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में कराया गया। इसमें मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में करायी गयी।

प्रथम ग्रुप (6 से 9 वर्ष) के बच्चों के लिए टॉपिक दोस्त की जन्मदिन पार्टी या स्कूल में पसंदीदा समय, द्वितीय ग्रुप (9 से 12 वर्ष) के बच्चों के लिए टॉपिक स्वच्छता का महत्व या आपके द्वारा खेला गया गेम, तृतीय ग्रुप (12 से 15 वर्ष) के बच्चों के लिए टॉपिक प्रदूषण का प्रभाव और हम इसे कैसे नियंत्रित कर सकते हैं या विश्व बंधुत्व दिया गया था।


यह प्रतियोगिता चेतना जोशी, अध्यक्षा महोदया के दिशा-निर्देश में करायी गयी। इस अवसर पर सचिव ऋचा वर्मा एवं नीलम कुमार द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को गिफ्ट प्रदान किये गये।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai