नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने संभाला कार्यभार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। नवागत जिलाधिकारी प्रयागराज रविन्द्र कुमार माँदड़ ने रविवार को कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2013 बैच के आईएएस रविन्द्र कुमार माँदड़ इसके पूर्व जनपद रामपुर, जौनपुर में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नजूल) प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai