टीएन शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। शुआट्स में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ अन्तर्गत रंगोली, निबन्ध, पेन्टिंग, स्लोगन राईटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक (पब्लिक रिलेशन) डा. रमाकान्त दूबे थे। उन्होंने एनएसएस वालिंटियर्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनएसएस से जुड़ने का अर्थ मानव सेवा व देश सेवा है। साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से छात्र-छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता है, जो सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डा. दीपक कुमार बोस ने एनएसएस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में नेतृत्वक्षमता और व्यक्तित्व विकास होता है। उन्होंने एनएसएस प्रमाणपत्र के लाभ के बारे में भी बताया। सहायक समन्वयक सत्यम कुमार केसरी ने स्वच्छता स्लोगन ‘हम सबने ये ठाना है, भारत स्वच्छ बनाना है’ के साथ छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में डीन प्रोफेसर डा. अंशू, निदेशक विकास डा रीतु प्रकाश दूबे, कार्यक्रम अधिकारी डा. अलका गुप्ता, डा. रीना मेहता, संयुक्त निदेशक प्रसार डा. ए.के. चौरसिया, विधि अधिकारी चार्ली प्रकाश, डिप्टी पीआरओ कौशल सक्सेना आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दी।










