टीएन शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। प्रयागराज मण्डल ने 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले विंध्याचल शारदीय नवरात्रि मेला में विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किये हैं।
आज 03 अक्टूबर को विंध्याचल कुंवार नवरात्रि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का विंध्याचल स्टेशन परिसर पर प्राथमिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में दिनांक 03 अक्टूबर से 13.10.2024 तक श्रद्धालुओं को निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी।
इस चिकित्सा शिविर में घायल और बीमार व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में पहुंचाने के लिए कार्य करेगा। सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक एवं डिवीजनल कमांडर प्रशासन सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, श्री दिनेश कुमार द्वारा शिविर का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में वाणिज्य निरीक्षक, एस. के. अकेला भी मौजूद थे।
सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज की ब्रिगेड नंबर वन और ब्रिगेड नंबर 2, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं उपयुक्त, डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा के देखरेख में कार्य कर रही है । इस बिग्रेड का नेतृत्व मंडल सचिव, आलोक कुमार वर्मा एवं अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है।
विंध्याचल में प्रति वर्ष दो बार आयोजित होने वाले मेला के दौरान प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाकर सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड 24×7 मेला में आए हुए यात्रियों का प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान करती है। पिछले चैत्र नवरात्रि मेला में आए हुए 993 यात्रियों का प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया था। इस शिविर में आज जे. के. विश्वकर्मा, पवन कुमार, विजय प्रकाश राम, अमित कुमार मौर्य, नरेश कुमार, तेज बहादुर यादव, अर्जुन कुमार, श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान कर रहेंगे।










