मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं जनसुनवाई में 84 आवेदन प्राप्त हुए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जनसुनवाई बैठक हुई। जनसुनवाई में एडीएम, डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 84 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai