रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल/ प्रयागराज यात्रियों की सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए निरंतर अभियान चलाती रहती है। रेलवे सुरक्षा बल आपरेशन सतर्क के माध्यम से शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलती है। प्रयागराज मण्डल के रेलवे सुरक्षा बल ने वित्तीय वर्ष 2024 -25 में शराब तस्करी के 24 मामले पंजीकृत कर 30 शराब तस्करों से 7,72,010/- रुपये की शराब जप्त की।

रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज के उप निरीक्षक टीपी सरोज एवं राजकीय रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने स्टाफ ने टीम के साथ रेलवे के माध्यम से अवैध रूप से शराब की तस्करी व अन्य अपराधो को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान में प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 4/5 से शराब तस्कर प्रभाकर सिंह पुत्र अनिल सिंह, उम्र 32 वर्ष, चमरूपुर नंदौत, फूलपुर प्रयागराज एवं जनार्दन सिंह पुत्र अनिल सिंह, उम्र 26 वर्ष चमरूपुर नंदौत, फूलपुर, प्रयागराज को भारी मात्रा में अवैध अग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों से 180 एमएल वाले 121 ऑफिसर च्वाइस पाउच बरामद किए गए। बरामद की गयी शराब की अनुमानित कीमत 14520/- रुपये है। उक्त शराब तस्कर ट्रेनो के माध्यम से शराब की तस्करी कर बिहार प्रान्त ले जाकर ऊचे दामों में बेचने के अवैध कारोबार में संलग्न थे। उक्त शराब तस्करों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है अएवं विधिक कार्यवाई की जा रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai