बाबा के शासन में बेखौफ प्रशासन दे रही अपराधियों का साथ, किसान की बेटी के साथ किया जा रहा है अन्याय।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

भीरपुर, प्रयागराज। प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र का है। जहां पर राज करन सिंह ग्राम महेवा तालूका भुण्डा थाना करछना द्वारा अपनी लड़की दिव्या की तलाश करने की तहरीर एक अक्टूबर 2024 को दिया था जिसमें विवेचनाधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह द्वारा 14 अक्टूबर को दिव्या सिंह की सुपुर्दगी पिता राज करन सिंह को किया गया इस मामले मे हंडिया पुलिस ने अपराधियों पर कोई कानूनी कार्यवाहीं नहीं किया। वही इस प्रकरण में हंडिया थाने की पुलिस ने अभी तक कुछ नही किया हंडिया थाने की भूमिका पूर्ण रूप से संदेह के दायरे में है।

भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश संगठन मंत्री राकेश सिंह ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दिव्या सिंह से सच्चाई को जानने का प्रयास किया दिव्या ने बताया कि हमे मार पीट कर जबरन तलाक के कागज पर हस्ताक्षर कराया गया और जुलाई से अब तक हमें हमारे पति के मौसा के घर परानीपुर में कैद करके रखा गया। 14 अक्टूबर को लगभग 11 बजे कही से फोन आने पर तुरन्त हमें परानीपुर से सौरभ सिंह पुत्र सन्तोष सिंह और भगवान दास लेकर चल दिये लगभग 12 : 30 बजे पुलिस योगेन्द्र कुमार सिंह के हवाले करके आधे घण्टे तक रुके रहे वहां पर हमारे ससुर जेठ मौजूद रहे। हमे लगभग 4 घण्टे तक बयान के पेपर को बार बार पढ़ाया गया और लगभग 5 बजे हमें हंडिया थाने पर लाया गया जहां पर 5 बजे से 8 बजें तक बार बार बयान लेते रहे इसके बाद हमारे पिता कों हमें सौंप दिया गया देखा जाय तो यहां पर कही न कही प्रशासन की सह में अपराधी अपराध को अंजाम देते नजर आ रहे है।

अब देखना है भ्रष्ट प्रशासन में सुधार आता है। अपराधी को सजा मिलती है दिव्या सिंह को न्याय मिल पाता है योगी सरकार आगे क्या करती है ।किसान की बेटी का आप बीती बयान सुना जाता है या नहीं सुना जाता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai