देव दीपावली का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

दीप मालिकाओ की अद्भुत छटा से जगमग हुआ त्रिवेणी संगम क्षेत्र

प्रयागराज। जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को संगम क्षेत्र में देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगणों द्वारा दीप विन्यास का अवलोकन एवं सेल्फी प्वाइंट पर फोटोग्राफी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय प्रकाश पाडिया, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां त्रिवेणी की भव्य रूप से आरती की गयी एवं दीप-दान किया गया।

देव दीपावली के अवसर पर सैंण्डआर्ट, गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यवस्थायें की गयी थी। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था।

श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर काफी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 रंजना त्रिपाठी ने किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai