अफ्रीका से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, भारतीय संस्कृति के अनुसार हुआ विवाह संपन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

    कैलिफोर्निया से आई दुल्हन, अफ्रीका से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

    पैतृक गांव पहुंचे परिवार ने बेटी को किया विदा


    बुलंदशहर। स्याना में अफ्रीका के दूल्हे और कैलिफोर्निया की दुल्हन की शादी चर्चा का विषय बनी है। विदेशी मेहमानों के साथ भारत पहुंचे अफ्रीका के दूल्हे और कैलिफोर्निया के दुल्हन ने सात फेरे लिए। भारतीय संस्कृति और वेद मित्रों के उच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक विद्वान पंडितों ने मंत्र उच्चारण कर और यज्ञ में आहुति के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई। विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा।

    मूल रूप से भारत के रहने वाले मूलचंद त्यागी ने कैलिफोर्निया से भारत आकर बेटी का किया विवाह


    मूल रूप से स्याना के गांव बीटा के रहने वाले मूलचंद त्यागी कैलिफोर्निया में इंजीनियर के पद पर तैनात है। वह 1987 में कैलिफोर्निया चले गए थे। उनकी बेटी सृष्टि का विवाह तय हुआ तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी की सारी रस्में अपने पैतृक गांव पहुंचकर भारतीय परंपरा के अनुसार संपन्न कराई। अफ्रीका से बारात लेकर आए दूल्हे ने कैलिफोर्निया की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए।

    विदेशी मेहमानों ने चखा भारतीय व्यंजनों का स्वाद


    विदेशी मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा है। 12 से अधिक देशों से आए विदेशी मेहमान भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराई गई शादी में शरीक हुए। सभी विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसक की। विदेशी मेहमानों के स्वागत में पुष्प वर्षा की गई। देर रात तक चले रीति रिवाज के बाद विवाह संपन्न हुआ।

    AT Samachar
    Author: AT Samachar

    Leave a Comment

    और पढ़ें

    Buzz4 Ai