लगभग 200 नियमित गाड़ियों का किया जा रहा संचालन
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। महाकुंभ -2025 में रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए, सुरक्षा, आश्रय, आसान टिकट वितरण एवं बड़ी संख्या में गाड़ियों की व्यवस्था की गयी है । महाकुंभ -2025 में आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आज दिनांक 14.01.2025 को 16 बजे तक 65 (50 आउटवर्ड और 15 इनवर्ड) से अधिक स्पेशल गाड़ियां परिचालित की गयीं। चलाई गई मेला स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :
प्रयागराज जंक्शन से 32 स्पेशल गाड़ियां
(प्रयागराज जंक्शन से 08 गाड़ी कानपुर के लिए, 11 गाड़ियां पंडित दीन दयाल उपाध्याय के लिए, 06 मानिकपुर की ओर, 07 गाड़ी अयोध्या, लखनऊ वाराणसी के लिए चलायी गयी)
प्रयागराज छिवकी स्टेशन से 6 स्पेशल गाड़ी
(प्रयागराज छिवकी स्टेशन से 03 गाड़ियां पंडित दीन दयाल उपाध्याय के लिए, 01 गाड़ी कटनी के लिए, 01 गाड़ियां सतना के लिए एवं 01 गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए)
नैनी स्टेशन से 4 स्पेशल गाड़ी
(नैनी स्टेशन से 01 गाड़ी कटनी के लिए, 01 गाड़ियां सतना के लिए, 01 गाड़ी बांदा के लिए, 01 गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए) चलाई गई है।
उपरोक्त के अतिरिक्त लगभग 200 नियमित गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर रेलवे द्वारा 16 बजे तक प्रयाग स्टेशन से 5 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।
इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा 16 बजे तक रामबाग से 6 एवं झूसी स्टेशन से 09 स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया गया। इसके अतिरिक्त रिंग रेल, विस्तारित सेवाएं आदि का भी संचालन किया गया।
यह विवरण आज दिनांक 14.01.2025 को 16 बजे तक की अवधि का है इसके अतिरिक्त रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की आवश्यकता के अनुरूप 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किये जाने की संभावना है।










