पांच घंटे महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य का किया था बहिष्कार,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट 

बलिया। बलिया के जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कौशल सिंह ने गाली गलौज किया, उसके बाद ट्रामा सेंटर में रात्री ड्यूटी कर रही महिला कर्मी का दरवाजा खटखटाया, लेकिन डर के कारण दरवाजा नही खोला। आज ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों ने पांच घंटे तक कार्य का बहिष्कार कर दिया।

बहिष्कार के बाद मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉक्टर विजय पत्ती द्विवेदी ने बताया कि हमारी महिला कर्मी ड्यूटी पर तैनात थी और यहां चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी उपद्रव किया है। शराब के नशे में है और गाली गलौज किया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती सुदूर इलाके में है। चार लोगों के साथ यह व्यक्ति क्षमा याचना किया है और उसके खिलाफ निश्चित रूप से कार्यवाही होंगी। इतना ही नहीं आज हम तीन आदेश पारित कर रहे है कि अगर एक ही व्यक्ति हॉस्पिटल परिसर में देखा गया तो समझा जायेगा हॉस्पिटल का दलाल। अगर रात्री के समय दिखाई दिया तो सुरक्षा कर्मी पकड़कर पुलिस को करेंगे सुपुर्द। स्टॉप ने चौकी प्रभारी को सुचना दिया है और बिल्कुल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai