योगी सरकार के आठ साल बेमिसाल-दयाशंकर मिश्र।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट

बलिया। बलिया के गंगा बहुद्देशीय सभागार में योगी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने दीप प्रज्वलित किया और एक पुस्तक का बीमोचन किया।

प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंच से कहा कि इस देश में अग्रणीय राज्य है उत्तर प्रदेश। आपको गौरव होनी चाहिए कि यह बदला हुआ राज्य है उत्तर प्रदेश। अगर देश मोदी जी का है तो प्रदेश योगी जी का है। आज सारी दुनिया योगी जी की तारीफ करती है, सुशासन की, अपराध मुक्त दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश चंगा। उत्तर प्रदेश देश में एक प्रतिमान स्थापित कर रही है देश की ग्रोथ का इंजन बन चुकी है। केन्द्र की किसी भी योजना को सुकन्या योजना है तो किसी हिंदू की बेटी को मिल रहा है तो किसी मुसलमान की बेटी को मिल रहा है। अगर किसी भी योजना में कोई दीवार खड़ी हो या केंद्र सरकार से लेकर यूपी सरकार की किसी योजना में कोई दीवार हो, कोई बंधन हो, कोई रुकावट हो तो आप मुझसे बता सकते है।

वही डीके शिवकुमार के सवाल पर कहा कि जो सत्ता और शासन में बहुत पीछे छूट गए लोग है वो प्रलोभन देकर लालच देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से बरगलाना चाहते है वो, उनसे अलग करना चाहते है किसी का मिशन कामयाब नही होगा। कोई अपने मकसद में कामयाब नही होगा, क्योंकि की वो इतने दूर चले गये है। दस साल बेदाग और बेमिसाल सरकार के और केंद्र सरकार की और आठ साल।

70 साल में आजतक किसी मुख्यमंत्री को आठ साल पूरा करने को क्यों नहीं मिला आप जानते है इस लिए कि उनकी नियत में खोट था। कोई बटवारा सरकार नही करती है यह बताने का काम विपक्ष के लोग करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में न दंगा है न कही कर्फ्यू है उत्तर प्रदेश अब चंगा है।

वही बिहार में मुस्लिम लोगो ने इफ्तार पार्टी का विरोध पर कहा कि कुछ देश विरोधी ताकते है जो देश विरोधी है। देश में लगातार ऐसी घटनाओं को करना चाहते है ऐसे वातारण पैदा करना चाहते है। देश में कुछ गलत हों। कुछुआका तलाश रहे है देश की जनता और उत्तर प्रदेश की जनता बहुत जागरूक हो चुकी है। इस लिए की अवसर नही मिल रहा है न मिला है और न मिलेगा। नीतीश कुमार जी के साथ हम पिछले चुनाव लडे है नीतीश कुमार नेता है, नीतीश कुमार के साथ गठबंधन चुनाव जीतेगा और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनायेगें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai