त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में चलती ट्रेन में किन्नरों द्वारा एक युवक की हत्या के मामले को लेकर नेशनल नीड पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर के यह मांग किया कि आदर्श विश्वकर्मा को ट्रेन में किन्नरों द्वारा मार पीट कर उसकी हत्या कर दिया गया के संदर्भ में दिया गया।
राष्ट्रपति से पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग किया कि आदर्श विश्वकर्मा के परिवार को एक करोड़ रूपया मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक व्यक्ति को रेलवे में नौकरी दिया जाए।
वही नेशनल नीड पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग किया कि किन्नरों द्वारा ट्रेनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वसूली के लिए पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए और हथियारों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। दोषी कर्मचारियों पर भी करवाई किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शिवजी शर्मा, देवी दिन विश्वकर्मा, उमाकांत विश्वकर्मा, इंद्र बहादुर विश्वकर्मा एडवोकेट, लालता विश्वकर्मा एडवोकेट, मंजुला शर्मा एडवोकेट, गुड़िया शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।










