त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जनपद के झूंसी स्थित त्रिवेणी पुरम गराउंड में 15 साल से विजय ग्रुप ऑफ झूँसी हॉकी एकेडमी बच्चो को निशुल्क दे रहे है हाकी ट्रेनिग।
दरअसल विजय ग्रुप ऑफ झूँसी हॉकी अकादमी द्वारा निः शुल्क बच्चों को हाकी का प्रशिक्षण दिया जाता है, वही हॉकी अकादमी के संचालक ने बताया कि हम लोग हॉकी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए और ग्रामीण क्षेत्र में हॉकी के प्रति बच्चों को रुचि बढ़े इसके लिए 15 सालों से निः शुल्क हॉकी अकादमी चला रहे हैं।

हाकी कोच का कहना है कि हाकी अकादमी द्वारा निः शुल्क हॉकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यहां से हाकी के प्रशिक्षण पाए हुए कई प्लेयर हैं जो देश-विदेश राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पटल पर हॉकी खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हम लोगों को बड़ा ही खुशी होती है कि हम लोग हाकी के प्रति युवक युवतियों को प्रशिक्षण देते हैं किसी भी खिलाड़ी से कोई भी शुल्क नही लिया जाता हैं। विजय ग्रुप ऑफ झूँसी हॉकी एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त खेलाड़ी जनपद के नाम को रोशन कर रहे हैं।










