त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जनपद के करेली इलाके में AT समाचार की टीम ने जनसमस्याओं का जायजा लिया गया, तो पता चला की जीटीवी नगर के वार्ड में इस समय गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी की वजह से नाले नालियां भी चोक हो गई है, जिससे स्थानिय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार वर्तमान पार्षद से की गयी, लेकिन मामला जस का तस बना हुआ है, लोगों का मानना है कि इसके पूर्व पार्षद रहे नफीस अनवर ने मोहल्लों में जो काम कराया था वहीं तक काम सिमट कर रह गया। यहां तक कि यहां की सड़के भी खराब है। स्थानीय लोगों की माने तो कई बार सड़को पर आए दिन कोई न कोई गिरता ही रहता है क्योंकि सड़के अब उबड़ खाबर की स्थिति में आ चुकी है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि वर्तमान पार्षद सलामत उल्ला कभी भी इस मोहल्ले में नहीं दिखते है।










