अलीनगर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के एक पुरुष और 4 महिलाओं से 7 पेटी अंग्रेजी शराब, 2 पेटी बीयर बरामद

चंदौली से धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। अलीनगर पुलिस ने गोधना अंडर पास के पास से अवैध शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिहार के पटना जिले के एक पुरुष और चार महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

मुख्य आरोपी रवि (25) पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र का निवासी है। अन्य आरोपी महिलाओं में सूर्यमुणी देवी, परमीला देवी, कुसुम देवी और मीना देवी शामिल हैं। आरोपियों के पास से 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 2 पेटी बीयर बरामद की गई है। बरामद शराब में आफिसर्स च्वाईस टेट्रा पैक 4 पेटी, 8 पीएम 1 पेटी, आर.एस. 375 एमएल 1 पेटी, आफ्टर डार्क 180 एमएल 1 पेटी और गॉड फादर बीयर की 2 पेटी शामिल हैं।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आस-पास के ठेकों से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। बिहार में इस शराब की कीमत लगभग 30,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अलीनगर थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई। अलीनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल प्रवेश सिंह और महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल थीं। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर राजीव सिसोदिया का पर्यवेक्षण रहा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai