थिएटर वर्कशॉप में थिएटर वर्कशॉप में बच्चों ने सीखा मंचन, पैरेंट्स भी हुए शामिल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रस्तुतिपरक रंगमंचीय कार्यशाला में बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास को केंद्र में रखकर नाटक के विविध पहलुओं की शिक्षा दी जा रही है।

बच्चों को आत्मविश्वास से भरने, संवाद कौशल बढ़ाने और उन्हें बहिर्मुखी बनाने के उद्देश्य से चल रही इस कार्यशाला में ‘थिएटर इन एजुकेशन’ के विशेषज्ञ कुलदीप सिंह के निर्देशन में नौनिहाल रंगमंच की बारीकियाँ सीख रहे हैं।
रविवार को कार्यशाला के दौरान एक विशेष ‘पैरेंट्स सेशन’ का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अनूठे सत्र का उद्देश्य न केवल बच्चों के अभिनय कौशल का प्रदर्शन करना था, बल्कि माता-पिता को भी रंगमंच के अनुभव से जोड़ना था।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा तैयार स्वागत गीत से हुई, जिसने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। इसके बाद “संयुक्त परिवार” और “स्कूल की शोले” जैसे रचनात्मक नाटकों का मंचन हुआ, जिसमें बच्चों ने समाजिक और पारिवारिक मूल्यों को रोचक शैली में प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को न सिर्फ गुदगुदाया, बल्कि सोचने पर भी मजबूर किया।
अभिभावकों ने मंच पर आकर अपने बचपन की यादें ताज़ा कीं और बच्चों के साथ अभिनय में भाग लेकर आनंद लिया। इस सहभागिता ने अभिभावकों और बच्चों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और प्रगाढ़ किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai