जीआरपी ने तीन महिला शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने शराब तस्करी का एक मामला पकड़ा है। प्लेटफॉर्म नंबर 1-2 के पूर्वी छोर पर पानी टंकी के पास से तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

महिलाओं के पास से 95 लीटर शराब बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। महिलाएं शराब को छह झोले और एक पिट्ठू बैग में छिपाकर ले जा रही थीं। पकड़ी गई महिलाओं में रुक्मणि देवी और कारो देवी बरगस थाना भगवानपुर, बेगूसराय की रहने वाली हैं। तीसरी महिला अंजली देवी चिल्लाह थाना टेगरा, बेगूसराय की निवासी है।

डीडीयू जंक्शन से शराब तस्करी का खेल लगातार जारी है। तस्कर स्टेशन और रेलवे यार्ड से चेन पुलिंग कर ट्रेनों में शराब की खेप चढ़ा रहे हैं। इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए आरपीएफ कमांडेंट और चंदौली पुलिस अधीक्षक ने विशेष रणनीति बनाई है। आरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जीआरपी ने गिरप्तार की गई महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai